Chaibasa : 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर डीसी कार्यालय में हुई बैठक

 चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय में उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई.  गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर समीक्षा बैठक की गई.  सभी आवश्यक तैयारियों को तय समय में पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के दायित्व का निर्धारण कर संलग्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. बैठक में सूचित किया गया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन ग्राउंड में  9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, आयुक्त कार्यालय सहित जिला परिषद कार्यालय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 10:20 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिला समाहरणालय में 10:50 बजे तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का कार्यालय में पूर्वाह्न 11:45 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : ग्राम देवती थान में बांउड़ी पर भक्तों ने की पूजा अर्चना

24 जनवरी को जिले के सभी विद्यालयों में चित्रांकन प्रतियोगिता होगी आयोजित

गणतंत्र दिवस के पूर्व 24 जनवरी को जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित होगी. कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच गणतंत्र दिवस पर आधारित वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा.   विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. 25 जनवरी को जिला मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस 26 पर मैत्री क्रिकेट मैच होगा.  बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, परियोजना निदेशक-आईटीडीए जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) पारस राणा, सहायक समाहर्ता अर्नव मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल राय, अनुमंडल पदाधिकारी-सदर व जगन्नाथपुर, नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए चलाया गया छापामारी अभियान, वसूला गया जुर्माना

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया में लैम्पस की सरकारी जमीन पर चला प्रशासनिक डंडा, मापी के बाद 15 दिनों में कब्जा खाली करने का अल्टीमेटम

बहरागोड़ा : अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा के सख्त निर्देश पर मानुषमुड़िया पंचायत स्थित लैम्पस भवन के पीछे अवैध कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time