सीवान (बिहार) : सिवान जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। असाव थाना में तैनात एक होमगार्ड जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राजकुमार गोंड के रूप में हुई है, जो दरौली थाना क्षेत्र के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार गोंड सोमवार को किसी कारण ड्यूटी पर नहीं गए थे। रात में वह थाने के गार्ड रूम में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली। जब सुबह पुलिसकर्मियों ने गार्ड रूम में उनका शव देखा, तब इस घटना का खुलासा हुआ।
इसे भी पढे़ं : Kedarnath: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू
There is no ads to display, Please add some



















































