Jamshedpur: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का जीर्णोद्धार प्रारंभ, 200 फीट ऊंचे शिखर पर विधायक सरयू राय ने की पूजा-अर्चना

Spread the love

जमशेदपुर: जमशेदपुर के केबुल टाउन, गोलमुरी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के दूसरे चरण के जीर्णोद्धार कार्य का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंदिर के शिखर पर चढ़कर विधिवत पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

बारिश की परवाह किए बिना वे लगभग 200 फीट ऊंचे शिखर पर बाँस की सीढ़ियों के सहारे चढ़े और नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर जीर्णोद्धार समिति के सदस्य भी उनके साथ उपस्थित थे।

 

मंदिर निर्माण से जुड़े खास बिंदु

मुख्य शिखर का निर्माण छह महीनों में पूर्ण होने की संभावना।

भूमिगत स्थल का भी होगा निर्माण।

पहले चरण में प्रमुख देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है।

क्या होगा मंदिर परिसर में विशेष?

सरयू राय ने जानकारी दी कि यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक साधना का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज सेवा का भी आधार होगा। मंदिर परिसर में एक वेद अनुशीलन केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां युवा पंडितों को वैदिक ज्ञान और अनुशासन का प्रशिक्षण मिलेगा।

साथ ही, जरूरतमंदों के लिए शिक्षा, भोजन और सेवा कार्य भी यहां से संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर से पूरा जमशेदपुर शहर दृष्टिगोचर होता है, और यह भव्य मंदिर भविष्य में शहर की पहचान बनेगा।

 

मंदिर परिसर में उमड़ा उत्साह और आस्था का सैलाब

शिखर निर्माण कार्य के आरंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अशोक गोयल, आशुतोष राय, हरेराम सिंह, नीरज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, पंडित बिनोद पांडेय, विवेक पांडेय, यू. के. शर्मा, असीम पाठक, साकेत सिंह, दीपक महाराणा, इंद्रजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

क्या यह मंदिर बनेगा शहर का अध्यात्मिक केंद्र?
राय ने भरोसा जताया कि यह मंदिर भक्ति, परंपरा और सेवा का त्रिवेणी संगम बनेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य को गति देकर इसे नई पहचान दी जा रही है।

शहरवासियों के लिए यह मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक होगा, बल्कि एक ऐसा स्थल भी होगा जहां संस्कार, शिक्षा और सेवा की लौ हमेशा जलती रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: शिखर निर्माण से शुरू होगा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के जीर्णोद्धार का दूसरा चरण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: BDO की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले पंचायत सचिव को दी गई श्रद्धांजलि, कर्मचारियों में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव सुखलाल महतो की दर्दनाक मृत्यु की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर…


Spread the love

Jamshedpur: जनजातीय गाँवों तक पहुँचा धरती आबा अभियान, 24 नये ग्राम स्तरीय शिविरों में उमड़ा लोगों का भरोसा

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों के जनजातीय बहुल गांवों में 24 नये ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *