जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम ने यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के सहयोग से जून माह का चौथा स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर विक्रमपुर के उपस्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया। इस शिविर में डॉ. जया मोइत्रा एवं उनकी चिकित्सा टीम ने 62 ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाएं प्रदान कीं। शिविर में तीन ग्रामीण नेत्र संबंधित समस्याओं के साथ पहुंचे। इनमें से दो मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, जमशेदपुर में 12 जुलाई को पहुंचने का निर्देश दिया गया। तीसरे नेत्र रोगी को दवा देकर इलाज किया गया। स्वास्थ्य शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया. इस अवसर पर रेड क्रॉस के कर्मी राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद एवं जून माह में इंटर्नशिप कर रही मेघा बाग ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का जीर्णोद्धार प्रारंभ, 200 फीट ऊंचे शिखर पर विधायक सरयू राय ने की पूजा-अर्चना
There is no ads to display, Please add some


















































