Saraikela: JSLPS योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने जताई चिंता, दिए कार्यशैली सुधार के निर्देश

सरायकेला: समाहरणालय सभागार, सरायकेला में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, डीआरडीए निदेशक डॉ. अजय तिर्की, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में पावरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बताया गया कि जिले के 9 प्रखंडों की सभी पंचायतों में कुल 9,774 स्वयं सहायता समूह, 796 ग्राम संगठन, और 35 क्लस्टर संगठन सक्रिय हैं। इसके बावजूद योजनाओं के क्रियान्वयन की गति धीमी है, जिस पर उपायुक्त ने चिंता व्यक्त की।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं की धीमी प्रगति अस्वीकार्य है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यान्वयन की कार्यशैली में सुधार लाएं, और प्रखंड व जिला स्तर पर विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लक्ष्य तय समय पर पूर्ण करें।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 1,06,000 दीदियों को आजीविका योजनाओं से जोड़ा जाए। इनमें विशेष रूप से बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, केसीसी, कृषि, उद्यान व मत्स्य विभाग की योजनाएं शामिल हैं।

बेकरी, नेपकिन, दोना-पत्ता निर्माण जैसे लघु उद्योगों में रुचि रखने वाली दीदियों की पहचान कर उनसे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर जिला मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाए और लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए जाएं, ताकि सरकारी योजनाएं ज़रूरतमंदों तक पहुँच सकें।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में पेसा कानून अधिसूचना की मांग तेज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time