Jamshedpur: जेल सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, अतिक्रमण और अड्डेबाजी पर चलेगा डंडा

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति, सेल, अस्पताल सहित अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कारा परिसरों, बाल सुधार गृह, कोर्ट हाजत और कैदी वार्डों का प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें और आवश्यकतानुसार रेड की जाए।

जेल परिसरों या आसपास अनाधिकृत जमावड़े और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया। इसके साथ ही, जेल के अंदर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को सशक्त करने पर बल दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में पेसा कानून अधिसूचना की मांग तेज, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

घाघीडीह कारा में पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए PHED के कार्यपालक अभियंता को इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर भी बैठक में चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि जेल परिसरों में 4जी और 5जी जैमर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, वॉकी-टॉकी की उपलब्धता, वॉच टावर में सुरक्षाबलों की समुचित तैनाती, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ड्रग्स बेचने वालों की खैर नहीं – फार्मेसियों की होगी सघन जांच


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time