Bahragora: बारिश बनी आफत, डूबे घर-दुकान, बाढ़ जैसा माहौल

बहरागोड़ा: शनिवार की शाम से हो रही लगातार मूसलधार बारिश ने बहरागोड़ा प्रखंड के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। घर, दुकानें, सड़कें और पुलियाएं जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ जैसी स्थिति ने लोगों को भारी संकट में डाल दिया है।

प्रखंड क्षेत्र के बहरागोड़ा मुख्य बाजार, राजलाबांध, पाटपुर, मोहनपुर, केंवला, चौरंगी, मधुआबेड़ा, बामडोल, महुलडंगरी, गामारिया, साकरा, खांडामौदा, जाम्बनी, संखाभांगा, कुमारडुबी, गोपालपुर, प्रतापपुर, भालुकखुलिया, बतबती, रंगुनिया जैसे दर्जनों गांवों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई गांवों में कच्चे मकान ढह गए हैं। लोग दिन-रात घरों से पानी निकालने में मशगूल हैं।

लगातार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कों पर बनी पुलियाएं जलमग्न हो गई हैं। बहरागोड़ा-चौरंगी मुख्य मार्ग पर एक नवनिर्मित घर के सामने बनी पार्किंग भी ढह गई है। NH-49 किनारे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में लगभग 5 फीट पानी भर गया है, जिससे वहां संचालन पूरी तरह ठप हो गया है।

बारिश और जलभराव के कारण बहरागोड़ा बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रही। रविवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। प्रशासन सतर्क है और नदी किनारे बसे परिवारों को निकटवर्ती स्कूलों व सुरक्षित स्थलों पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।

हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन निगरानी में जुटे हैं, फिर भी क्षेत्र में भारी आर्थिक नुकसान की खबरें आ रही हैं। ग्रामीणों को आवागमन, भोजन, बिजली और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: ट्रक पलटने से बाधित हुआ यातायात, बारिश ने खोली सड़कों की पोल

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time