Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए मंदिर में गूंजा ‘हर हर महादेव’, साथ दिखे हिंदू-मुस्लिम चेहरे

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जमशेदपुर में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ की प्रार्थना। यह दृश्य जमशेदपुर पुराना कोर्ट परिसर स्थित चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में देखने को मिला, जहां सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

रविवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन हुआ, जिसमें झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरूदीन, अजय रजक, अरुण प्रसाद, मोहम्मद समद, हरदेव सिंह, मिंटूधर चौधरी, चंदन महतो, नंदलाल लोहार, रानू मंडल, पिंटू लाल, शेख सफरुद्दीन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिबू सोरेन 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उनका स्वास्थ्य अब भी चिंताजनक बना हुआ है। झारखंड के कोने-कोने से उनके लिए दुआएं, पूजा और हवन किए जा रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि दिशोम गुरु शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के लिए लौटेंगे।

पार्टी नेताओं ने मंदिर में कहा कि शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, झारखंड की आत्मा हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ ही सभी ने सामूहिक संकल्प लिया कि झारखंड की सांस्कृतिक एकता को ऐसे ही बनाए रखा जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जनसमस्याएं सुनने निकले जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, दौरा कर खुद लिया जायजा

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time