जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा का बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के घाघीडीह मंडल उपाध्यक्ष सह समाजसेवी गोविंद पति एवं भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। थाना प्रभारी को अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बृहस्पतिवार को थाना में योगदान दिया एवं निवर्तमान थाना प्रभारी से प्रभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने भाजपा नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण में स्थानीय एवं सामाजिक लोगों का सहयोग जरूरी है। दोनों नेताओं ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने रजिस्ट्रेशन कराने का प्रस्ताव किया पारित, सभी जिले को मिलेगा प्रतिनिधित्व
There is no ads to display, Please add some



















































