Jamshedpur: गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में 5 करोड़ की अवैध लॉटरी जब्त

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट जब्त किया है. कार्रवाई सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन के नेतृत्व में की गई, जिसमें करीब एक लाख लॉटरी टिकट बरामद किए गए.

पुलिस जांच में सामने आया कि यह अवैध लॉटरी टिकट धनबाद से जमशेदपुर लाए गए थे, जिसे आगे चाईबासा भेजा जाना था. पकड़े गए दो आरोपियों में एक लॉटरी लेकर आया था, जबकि दूसरा व्यक्ति उसे रिसीव करने आया था.

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए एक लाख टिकटों से लगभग 5 करोड़ रुपये की लॉटरी चलाई जा सकती थी. प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित लॉटरी सिंडिकेट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: फुटबॉल प्रेमियों के लिए सौगात, Durand Cup की ट्रॉफियां पहुंची शहर – XLRI में होगा भव्य प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time