West Singhbhum: पंचमुखी हनुमान मंदिर में लगा भक्तों का तांता, रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन

 

गुवा: गुवा के बोकना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में भी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की, जबकि कारो नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पर्व की शुरुआत की गई. मंदिर कमेटी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में मेले का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

 

रक्तदान शिविर का आयोजन
मंदिर कमेटी के सहयोग से सदर अस्पताल चाईबासा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. समाजसेवी संतोष कुमार पंडा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में किरीबुरू थाना प्रभारी मुनाजिर हसन समेत करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच चूड़ा-दही और तिलकुट का वितरण किया गया.

सूर्य के गोचर का महत्व
समाजसेवी शत्रुधन मिश्रा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे खरमास समाप्त हो जाता है और वसंत ऋतु के आगमन का संकेत मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का यह गोचर अत्यंत शुभ माना गया है. सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है, और उनका राशि परिवर्तन मानव जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है.

 

बच्चों के लिए विशेष आयोजन
मकर संक्रांति मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस और अन्य झूलों की व्यवस्था की गई. मेले में कठपुतली का नाच मुख्य आकर्षण रहा, जिसे देखकर बच्चे बेहद आनंदित हुए. संध्या में मंदिर कमेटी द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. साथ ही बच्चों के लिए बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसके विजेताओं को गुरुवार को पुरस्कृत किया जाएगा.

 

सुरक्षा और व्यवस्था
मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार और उनकी टीम ने लगातार गश्त कर सुरक्षा सुनिश्चित की. आयोजन के दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष समीर पाठक, मुकेश लाल, गणेश दास, राजा बिहारी, राजा महापात्रो, हरजीवन कश्यप, भानु चंद्र दास, संतोष बेहरा समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Gua : केनरा बैंक छोटानगरा शाखा ने जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरण

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Chaibasa : जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में चाईबासा में कांग्रेस का विरोध मार्च, मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है : विधायक सोनाराम सिंकु चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : मतदाता सूची की शुचिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time