Seraikela : कांड्रा-सरायकेला टोल रोड दुघर्टना जोन बनी, सड़क पर बने गड्ढे में गिरकर खरसावां के विधायक प्रतिनिधि हुए घायल

सरायकेला : कोल्हान के महत्वपूर्ण सड़क कांड्रा-सरायकेला तथा चाईबासा सड़क मौत की सड़क बन गयी है। प्रतिदिन उक्त सड़क पर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। खस्ताहाल सड़क की मरम्मती को लेकर जिले की उपायुक्त, सांसद जोबा मांझी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी जेआरडीसीएल को जल्द से जल्द इसकी मरम्मती कराने का निर्देश दिया। परंतु जेआरडीसीएल के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है और इसका खामियाजा राहगीरों को भोगना पड़ रहा है। ताज़ा मामला दुगनी और सीनी मोड़ के बीच एचपी पेट्रोल पंप के समीप का है।

अस्पताल में चल रहा ईलाज
अस्पताल में इलाजरत विधायक प्रतिनिधि

जहां बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे खरसावां विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो सड़क पर उभर आए बड़े गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सुचना मिलते ही झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो सदर अस्पताल पहुंच घायल विधायक प्रतिनिधि का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया की लाखों रुपए टोल लेने के बावजूद आज सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मती कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : उपायुक्त ने विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन एवं ड्रॉप आउट रोकने के दिए निर्देश

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time