जनहित में उपायुक्त ने लिया निर्णय, ऑनलाइन कक्षा संचालित करने का निर्देश
जमशेदपुर : भारत मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटो में जिले में भीषण / लगातार भारी वर्षा की संभावना जतायी गई है, जिससे जन-जीवन एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा उक्त परिस्थिति को देखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों को दिनांक 10 जुलाई को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया। यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित न हो इसके मद्देनजर ऑनलाईन कक्षा संचालित करना सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश यथासमय जारी किए जाएंगे। आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय / संस्थान के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत् कार्रवाई हेतु उत्तरदायी होंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राजस्व संग्रहण पर उपायुक्त की सख्ती, विभागों को दिए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































