साल 2025 के जनवरी में इन तिथियों पर 16 , 17 , 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी को गुंजेगी शहनाई,
जमशेदपुर : मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया. इस के साथ ही खरमास का समापन हो गया. खरमास के समाप्त होते ही सभी मांगलिक कार्य 15 जनवरी से शुरू हो जाएंगे. पूरे एक माह से शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते है. खरमास के बाद नए साल यानी 2025 में शादी ब्याह के मुहूर्त शुरू होंगे. इस बार जनवरी में मांगलिक कार्य के लिए कुल 10 मुहूर्त है. इन तिथियों पर लोगों के घरों में शहनाई गूंजेगी. 16 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त है. जनवरी में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे. पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि खरमास का महीना पूरे एक माह तक रहता है. खरमास समाप्त होते ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते है. बता दें कि खरमास 15 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था. 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश किए. 14 जनवरी 2025 को सूर्य मकर मकर राशि में प्रवेश कर गए है. जब सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वर्णरेखा महोत्सव के 20 वर्ष, मिलानी हॉल में आयोजित गोष्ठी में नदियों पर क्या बोल गए सरयू
There is no ads to display, Please add some



















































