Jharkhand: सक्रिय राजनीति में वापसी के साथ रघुवर ने कर दिया बड़ा खेल, JMM के इस नेता को BJP में लाने की है तैयारी

जमशेदपुर: रघुवर दास की सक्रिय राजनीति में वापसी के साथ झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक दुलाल भुइयां के जल्द ही भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. उनके भाजपा में आने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और अब बस रघुवर दास के इशारे का इंतजार है.

 

दुलाल भुइयां ने की प्रधानमंत्री और रघुवर दास की प्रशंसा
बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच दुलाल भुइयां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रघुवर दास उनके पुराने राजनीतिक साथी हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है. दुलाल ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा में शामिल होने का फैसला रघुवर दास की सहमति के साथ होगा.

 

झामुमो से नाराज क्यों हैं दुलाल भुइयां?
बताया जाता है कि दुलाल भुइयां लंबे समय से झामुमो से नाराज चल रहे हैं. उनके अनुसार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के समय पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता था, लेकिन अब पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. पार्टी में उनकी अनदेखी और उनके बेटे को टिकट न मिलने के कारण वे आहत हैं.

 

बेटे विप्लव भुइयां भी थामेंगे भाजपा का दामन
दुलाल भुइयां के साथ उनके बेटे विप्लव भुइयां भी भाजपा में शामिल होंगे. झामुमो से टिकट न मिलने के कारण विप्लव भुइयां पहले से ही नाराज थे. अब जुगसलाई विधानसभा सीट पर समीकरण बनाते हुए दुलाल भुइयां अपने और अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य को भाजपा में देखते हैं.

 

झारखंड की राजनीति पर प्रभाव
दुलाल भुइयां और उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से झामुमो को बड़ा झटका लग सकता है. यह सियासी बदलाव झारखंड की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है, जिससे आगामी चुनावों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है.

 

इसे भी पढ़ें:  Jharkhand: नीरू भगत ने आजसू से दिया इस्तीफा पार्टी के लोगों को दिया यह सुझाव, झामुमो में शामिल होने के हैं कयास 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time