रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व. दुबे को झारखंड की राजनीति का एक प्रमुख स्तंभ बताते हुए उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यम से संवेदना प्रकट करते हुए लिखा— “स्व. चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे. विनम्र श्रद्धांजलि!!”
कौन थे ‘ददई दुबे’?
स्व. चंद्रशेखर दुबे न केवल धनबाद से लोकसभा सदस्य रहे, बल्कि झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवा दी। वह एक प्रखर मजदूर नेता और जमीनी संघर्षों के प्रतीक माने जाते थे। उनका जीवन झारखंड के श्रमिक आंदोलनों, सामाजिक संघर्षों और राजनीतिक प्रतिबद्धता की मिसाल रहा है।
इसे भी पढ़ें :
Jharkhand: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए अमित शाह, भाजपा नेताओं संग की गोपनीय बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































