Kolkata : बंगाल में टीएमसी नेता रज्ज़ाक खान की हत्या, पहले गोली मारी फिर धारदार हथियार से हमला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में गुरुवार देर रात तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता रज्जाक खान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने रज्जाक खान पर पहले गोली चलाई और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। इस घटना ने इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। कोलकाता पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खान पर हमला उस समय हुआ जब वह सिरिस्ताला के पास अपने घर लौट रहे थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Patna : बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी को लगा बड़ा झटका, बड़े मुस्लिम नेता हुए जदयू में शामिल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिला वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर :  जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *