jamshedpur : विमेंस यूनिवर्सिटी की चांदमणि व हेमंती दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में होंगी शामिल

चांदमणि प्रधान एवं हेमंती पातर ने अपने परिवार तथा विश्वविद्यालय का किया नाम रौशन.

जमशेदपुर : जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट्स चांदमणि प्रधान एवं ‌हेमंती पातर का चयन इस वर्ष 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। यह न केवल जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के साथ झारखंड राज्य के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली क्षण है, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। गणतंत्र दिवस परेड देश की सबसे प्रतिष्ठित परेड है, जिसमें शामिल होना हर एनसीसी कैडेट का सपना होता है। इन्होंने कठिन प्रशिक्षण और अपने अनुशासन के बल पर यह स्थान प्राप्त किया है।

इसे भी पढ़ें : Gua : बामिया मांझी ने सारंडा वन क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जाहिर की नाराजगी

दोनों कैडेट्स की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा – 

इस संदर्भ में माननीय कुलपति प्रो.(डॉ. अंजिला) गुप्ता ने दोनों कैडेट्स छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि चांदमणि प्रधान एवं हेमंती पातर ने अपने परिवार तथा विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है, इनकी उपलब्धि पर पूरा विश्वविद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनका चयन यह दर्शाता है कि समर्पण और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के एनसीसी विभाग की गुणवत्ता और प्रशिक्षण के उच्च स्तर को दर्शाती है। इस अवसर पर एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर प्रीति ने प्रसत्रता व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों एनसीसी कैडेट्स की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने यह साबित किया है कि जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राएं किसी भी चुनौती को स्वीकार करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन की प्रक्रिया अत्यंत चुनौतीपूर्ण होती है। इसमें कई चरणों की कठिन परीक्षाएँ, शारीरिक दक्षता, परेड कौशल और अनुशासन का आकलन किया जाता है। इन्होंने इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पूर्ण किया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : खरमास खत्म, शुभ मुहूर्त के साथ मांगलिक कार्य आज से शुरू

कड़ी मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को किया जा सकता है प्राप्त

दोनों एनसीसी कैडेट्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, विश्वविद्यालय प्रशासन और परिवार को दिया। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। राजपथ पर परेड करना देशभक्ति की भावना से भर देता है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। विश्वविद्यालय के सभी कर्चारियों ने इन्हें शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इनका चयन न केवल एनसीसी के मूल सिद्धांतों को सशक्त करता है, बल्कि विश्वविद्यालय के अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सक्रिय राजनीति में वापसी के साथ रघुवर ने कर दिया बड़ा खेल, JMM के इस नेता को BJP में लाने की है तैयारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time