jamshedpur : सोनारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप

जमशेदपुर : सोनारी थाना के दो पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी व जयंती तिर्की पर प्रताड़ित करने का आरोप बी ब्लॉक निवासी रूपा देवी ने लगाया है।रूपा देवी ने एसएसपी को लिखित रूप से बताया है कि उसके बेटे नारायण प्रसाद साहू का विवाह गाढ़ाबासा की पूजा कुमारी के साथ जनवरी 2023 में हुआ था। इसका एक बेटा मितांश साहू हुआ। बहू पूजा ससुराल वालो के साथ गाली-गलौज मारपीट करती है और घर से बाहर रहती है। नौकरी करने के बहाने गाढ़ाबासा निवासी अमन कुमार साहू से मोबाइल पर बात करती रहती है। बेटे नारायण साहू द्वारा विरोध करने पर मुकदमे में फंसा देने की धमकी देती है। 8 नवंबर 2024 में बिना जानकारी दिए गहना, कपड़ा लेकर मायके चली गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती, स्कूल व कॉलेज के आस-पास चलाया गया जांच अभियान

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का सरासर उल्लंघन है – 

रूपा देवी  ने बताया कि 12 जनवरी को थाना प्रभारी ने पुत्र नारायण साहू को बुलाया। रूपा साहू बेटे के साथ वहां गई तो वहां पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी और जयंत तिर्की ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किया, और कहां की थाना प्रभारी से सीधा संपर्क करते हो हमको बाईपास करके और फिर बेटे से जबरन कागजात पर लिखवाया कि पत्नी को ले जाएगा। इसके बाद जो हम बोलेंगे उसमें हां बोलना और फिर वीडियो बनाया। पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी एक सप्ताह से बराबर फोन कर धमकाता रहता है। फिर मेरे पति हेम प्रसाद साहू, बेटी दामाद को थाना में बूलाकर प्रताड़ित किया । उसके बाद इन लोगों मुझे और मेरे पति नारायण प्रसाद साहू को थाना में हाजिर होने के लिए, थाना में हाजिर नहीं होने पर हेम प्रसाद साहू को जेल भेज देंगे। इस घटना के पूर्व पूजा कुमारी ने महिला साकची थाना में लिखित शिकायत की थी । लेकिन जांच में पूजा कुमारी को ही दोषी पाया गया था । इसके बाद पूजा ने अमित चौधरी के साथ मिलकर साजिश के तहत किसी प्रकार का नोटिस दिए बगैर थाना में बुलाकर प्रताड़ित किया और जबरन वीडियो बनाना गया. जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का सरासर उल्लंघन है। दोनों पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए रूपा देवी ने इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मानव अधिकार आयोग के साथी साहू समाज के अध्यक्ष कृष्णा साहू तथा सोनारी थाना प्रभारी को भेजी है।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नीरू भगत ने आजसू से दिया इस्तीफा पार्टी के लोगों को दिया यह सुझाव, झामुमो में शामिल होने के हैं कयास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time