Seraikela : सर्पमित्र राजा बारिक ने केक काटकर मनाया वर्ल्ड स्नेक डे

सरायकेला : वर्ल्ड स्नेक डे के अवसर पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण प्रमंडल कार्यालय परिसर में सरायकेला के सर्पमित्र राजा बारीक द्वारा जागरूकता पूर्वक वर्ल्ड स्नेक डे मनाया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में सर्पमित्र राजा बारिक ने केक काटकर वर्ल्ड स्नेक डे मनाया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने सभी से सांपों से सुरक्षित एवं सतर्क रहने की तथा अनावश्यक रूप से सांपों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की। मौके पर सर्प मित्र राजा बारिक ने भी सांपों के प्रति जनमानस को संवेदनशील होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सांप खतरनाक होने के साथ-साथ प्रकृति के सबसे सुंदर जीव भी है। बिना अपने प्राणों के भर के यह किसी पर हमलावर नहीं होते हैं। इसलिए सांप दिख जाने पर इनके साथ छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला वन प्रमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक असित नायक एवं फॉरेस्टर सुनील महतो सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : NCERT की की किताबों में बड़ा बदलाव, बाबर-औरंगज़ेब को कहा क्रूर – अकबर पर भी बदला नजरिया

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time