Pakistan Airspace Closed: भारत की संभावित एयर स्ट्राइक से घबराया पाकिस्तान, बंद किए एयरस्पेस

नई दिल्ली:  हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. अमेरिका ने इस संगठन को वैश्विक आतंकी संस्था घोषित कर उसकी सभी संपत्तियों को जब्त करने तथा अमेरिकी नागरिकों के साथ लेन-देन पर रोक लगाने की घोषणा की है.

इस निर्णय के साथ ही पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक दबाव और बढ़ गया है. भारत लंबे समय से TRF की आतंकी गतिविधियों को लेकर विश्व समुदाय को सतर्क करता रहा है. अब अमेरिका का यह कड़ा कदम भारत की चिंता को वैधता देता है.

TRF पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई से आशंकित है. भारत द्वारा हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते पाकिस्तान की चिंता और बढ़ गई है. इसी के तहत उसने अपनी एयरस्पेस को 16 से 23 जुलाई तक ‘नोटम’ (NOTAM) के तहत बंद कर दिया है.

पाकिस्तानी सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस अवधि में सेंट्रल सेक्टर की हवाई सीमा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. इसके अतिरिक्त 22 और 23 जुलाई को दक्षिणी क्षेत्र की एयरस्पेस भी बंद कर दी गई है. हालांकि इसे सैन्य अभ्यास या मिसाइल परीक्षण के नाम पर ढका जा रहा है.

क्या पाकिस्तान में चीन की सैन्य भागीदारी बढ़ रही है?
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में पाकिस्तान में चीनी कार्गो विमानों की आवाजाही देखी गई है. इससे यह संकेत मिला है कि चीन पाकिस्तान को उन्नत सैन्य तकनीक, हथियार और एयर डिफेंस सिस्टम प्रदान कर रहा है. यह सहयोग भारत और पश्चिमी देशों की रणनीतिक दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है.

पहलगाम हमला: भारत-पाक रिश्तों में नया तनाव
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले और इसके बाद भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई ने दोनों देशों के बीच तनाव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने सीमापार आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा था.

इस घटना के बाद पाकिस्तान ने न केवल अपनी एयरस्पेस को आंशिक रूप से बंद किया बल्कि सीमा पर सैन्य गतिविधियों को भी तेज कर दिया है. संवाद लगभग ठप है और दोनों ओर सुरक्षाबलों की तैनाती में वृद्धि देखी जा रही है.

कूटनीतिक दबाव में पाकिस्तान
अमेरिका का यह फैसला पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है. इससे न केवल भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि पाकिस्तान की कथित आतंक समर्थक छवि और उजागर हो रही है.

 

इसे भी पढ़ें :

air defense missile system : लद्दाख में आकाश मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

 

Spread the love
  • Related Posts

    Sad News : जम्मू कश्मीर के उधमपुर में दुखद हादसा , गहरी खाई में बस गिरी 21 यात्रियों की मृत्यु, पीएम मोदी ने गहरा शोक जताया

    उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। रामनगर के कागोट गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी,…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा के श्रमिक का विशाखापट्टनम में निधन, Ex-MLA  व CM की पहल पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधनवोनी गांव के 27 वर्षीय श्रमिक गोविंद मुंडा का विशाखापट्टनम में आकस्मिक निधन हो गया, जहाँ वह अपने भाइयों के साथ…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time