Gamharia: JLKM महिला मोर्चा गांव-गांव तक फैला रहा है अपनी जड़ें, संगठन को मिली नई ऊर्जा

गम्हरिया:  गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत में जेएलकेएम महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष नाशपति महतो और पविता महतो ने की. बैठक का प्रमुख उद्देश्य संगठन की मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर रणनीति तय करना रहा.

बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने जेएलकेएम महिला मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. इन नव शामिल महिलाओं का स्वागत मोर्चा की केंद्रीय सचिव सविता महतो, वीणा देवी, अनिता हेंब्रम और जिला उपाध्यक्ष नमीता महतो ने किया.

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. इस दिशा में जगन्नाथपुर की यह पहल प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है.

बैठक में पुष्पा मुर्मू, अनिता महतो, रायमनी सोरेन, तारा महतो, माइनो सोरेन, शीला महतो, सुलोचना महतो, सुलेखा महतो, रानी महतो, मानकी टुडू, सोमोला महतो सहित अनेक स्थानीय महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: झामुमो कार्यालय में बैठक के बीच घुसा विषैला सर्प, मच गया हंगामा

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time