9 किलो वजनी मेटल चेन पहनकर MRI रूम में घुसा व्यक्ति, MRI मशीन ने खींचा – मौत

न्यूयॉर्क:  न्यूयॉर्क स्थित नासाउ ओपन MRI सेंटर में एक 61 वर्षीय व्यक्ति की जान एक असामान्य दुर्घटना में चली गई. मृतक की पहचान कीथ मैकएलिस्टर के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी एड्रिएन जोन्स मैकएलिस्टर के साथ MRI सेंटर पहुंचे थे. पत्नी का घुटना स्कैन किया जा रहा था और उन्होंने अपने पति को मदद के लिए बुलाया था.

कीथ ने गले में करीब 9 किलो वजनी मेटल चेन पहनी थी, जो वे वेट ट्रेनिंग में इस्तेमाल करते थे. जैसे ही वे स्कैनिंग रूम में दाखिल हुए, MRI मशीन की शक्तिशाली चुंबकीय शक्ति ने उन्हें खींच लिया और उनका शरीर मशीन से टकरा गया.

एड्रिएन जोन्स ने बताया, “मैंने टेक्नीशियन से कहा- मशीन बंद करो, 911 पर कॉल करो… कुछ करो जल्दी… लेकिन तब तक मेरे पति की मौत हो चुकी थी. उनका पूरा शरीर शिथिल हो चुका था.”

इस हादसे के बाद भी MRI सेंटर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

अमेरिका की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल इमेजिंग एंड बायोइंजीनियरिंग लंबे समय से आगाह करती रही है कि MRI मशीनों में अत्यंत शक्तिशाली मैग्नेट्स होते हैं, जो किसी भी मेटल ऑब्जेक्ट को तेजी से खींच सकते हैं — चाहे वह चेन हो, घड़ी, ऑक्सीजन सिलेंडर या व्हीलचेयर.

यह दुर्घटना एक बार फिर दिखाती है कि आधुनिक तकनीक के साथ लापरवाही कितनी भयावह हो सकती है.

 

इसे भी पढ़ें : Shivraj Singh Chauhan: हड़बड़ी में धर्मपत्नी को ही भूले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फिर जो हुआ….

Spread the love
  • Related Posts

    New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

    नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

    Spread the love

    New Delhi : पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, “भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा”

    नई दिल्ली : पहलगाम आतंकवादी हमले की पहली वर्षगांठ पूरे देश में घटना की तीब्र निंदा एवं हमले में मारे गए लोगों के प्रति हमदर्दी दिखी.  पिछले वर्ष 2025 में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time