Jahanabad : जब ‘घुटने’ पर बैठ गए आरक्षी अधीक्षक, फरियादी के पास पहुंच खुद सुनी समस्याएं

जहानाबाद : बिहार एक ओर आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस की किरकिरी हो हो रही है। वहीं जहानाबाद के एसपी विनीत कुमार की अनोखी कार्यशैली की चौतऱफा सहारना हो रही है। दरअसल शनिवार को एसपी विनीत कुमार ने जनता दरबार लगाया था। वे फरियादियों से मिले। समस्या को जाना और कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान जब उनके कार्यालय में एक वृद्ध अपनी फरियाद लेकर पहुंचा तो उसे देखने के बाद एसपी विनीत कुमार ना सिर्फ कुर्सी से उठे बल्कि व्यक्ति के पास आकर घुटने पर बैठ गए। फरियाद को काफी विनम्रता और ध्यान से सुना। एसपी को घुटने के बल बैठते देख वृद्ध व्यक्ति भी सम्मान में फर्श पर बैठ गए।

आईपीएस अधिकारी के कार्यशैली हो रही सराहना

इस तस्वीर को जहानाबाद की पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आईपीएस अधिकारी के इस काम की खूब सराहना हो रही है। यह घटना निश्चित रूप से एक सकारात्मक उदाहरण है कि कैसे अधिकारियों को आम लोगों के साथ सम्मान और विनम्रता से पेश आना चाहिए।
बता दें कि विनीत कुमार ने नए एसपी के रूप में कुछ दिनों पहले ही जहानाबाद में योगदान दिया है। जिले की कमान संभालने के साथ कई बदलाव कर चुके हैं। प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक जनता दरबार लगाना, अपने चैंबर का गेट खुला रखना, देर रात तक स्वयं गश्ती वाहनों को चेक करना उनके काम में शामिल है। जिले में लोगों के बीच एक नया विश्वास जगा है।

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh: हजारीबाग की आयरन फैक्ट्री में भट्टी विस्फोट से मची तबाही, कई मजदूरों की मौत की आशंका

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  राष्ट्रीय व शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने लंबित मांगो को लेकर सीएमओ को सौंपा मांग पत्र

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) एवं XV वित्त आयोग (XV-FC) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time