Jamshedpur: चार गांवों को मिली रोशनी, लगे नए ट्रांसफॉर्मर

जमशेदपुर:  जिला परिषद क्षेत्र संख्या 04 अंतर्गत चार गांवों में जले हुए ट्रांसफार्मरों की जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं. यह कार्य झामुमो नेता एवं पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता तथा वर्तमान पार्षद प्रभावती दत्ता के प्रयास से संभव हो सका.

पिंटू दत्ता ने बताया कि दलदली पंचायत भवन के सामने 100 केवीए, दलदली डबलोडीह गांव में 25 केवीए, बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास 63 केवीए और पलासबनी गांव में 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बीते दिनों जलकर खराब हो चुका था. इससे ग्रामीणों को बिजली की भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

पिंटू दत्ता और पार्षद प्रभावती दत्ता ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और बिजली विभाग को तत्काल सूचना दी. विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिए.

नए ट्रांसफार्मर लगने से चारों गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई. इस पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और पिंटू दत्ता, पार्षद प्रभावती और बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया.

पिंटू दत्ता ने तंज कसते हुए कहा कि जब गांवों में अंधेरा था, तब कोई नेता साथ नहीं आया. लेकिन जब ट्रांसफार्मर लग गए, तो कुछ लोग श्रेय लेने दौड़ पड़े. एक नेता ने तो दलदली पंचायत भवन में लगे ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भी कर दिया, जबकि प्रयास किसी और का था.

बाकी तीन गांवों—डबलोडीह, बेलाजुड़ी और पलासबनी में पिंटू दत्ता स्वयं पहुंचे और ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर तथा स्विच ऑन कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर धीरेन महतो, रवि धीवर, सोमी पात्रो, प्रधान महतो, रवि दत्ता, दशरथ महतो, बिरेन सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Ranchi: भारत माता स्कूल ऑफ नर्सिंग में INC टीम का दौरा, दो दिवसीय निरीक्षण संपन्न

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time