बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा प्रणिता प्रधान ने मैट्रिक परीक्षा में 95.2% अंक प्राप्त कर न सिर्फ झारखंड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है, बल्कि पूरे बहरागोड़ा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
प्रणिता पूर्वांचल क्षेत्र के बृंदावनपुर गांव के एक साधारण किसान परिवार से आती हैं. उनके पिता स्वपन कुमार प्रधान और मां झरना रानी प्रधान खेती-बाड़ी के सहारे परिवार का पालन-पोषण करते हैं. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी.
प्रणिता की सफलता पर बहरागोड़ा के सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रणिता जैसे विद्यार्थियों की मेहनत और लगन पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.
गौरव पुष्टि ने प्रणिता के माता-पिता को भी सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा को प्राथमिकता दी, जो अत्यंत सराहनीय है.
सम्मान समारोह के दौरान निर्मल मुर्मू, पीयूष प्रधान, चिन्मय नायक, तपन पैड़ा, अभिजीत कुईला, श्याम दे, हिमांशु नायक, अमल बेरा और देव पैड़ा समेत कई लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: हाथियों की मौत और जंगल का अंत, सरायकेला में कौन है असली दोषी?
There is no ads to display, Please add some



















































