JPSC में Gamharia के संजय सोरेन को मिली सफलता, दूसरे प्रयास में मिली सफलता

गम्हरिया:  गम्हरिया प्रखंड के रापचा गांव निवासी संजय सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है. वे किसान सावना सोरेन और गृहिणी शुकुरमनी सोरेन के पुत्र हैं.

संजय ने एनआईटी जमशेदपुर से डिप्लोमा करने के बाद बोकारो स्थित वेदांता कंपनी में कार्य किया. इसके साथ-साथ वे जेपीएससी की तैयारी में भी जुटे रहे. दूसरे प्रयास में उन्हें यह महत्वपूर्ण सफलता मिली.

संजय के इस उपलब्धि पर रापचा गांव में हर्ष का माहौल है. एक भाई और एक बहन वाले संजय के परिवार में खुशी की लहर है. उनकी बहन की शादी हो चुकी है.

गौरतलब है कि रापचा गांव के ही दिव्यांग छात्र लखन माहली ने जेईई मेन्स परीक्षा में एसटी/एससी-पीडब्ल्यूडी श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया था.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa की बहू सीमा चौधरी ने रचा इतिहास, हासिल की JPSC में सफलता

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सीनियर एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने किया बहरागोड़ा थाना का औचक निरीक्षण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिया कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जमशेदपुर सीनियर एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने…

Spread the love

Bahragora : पंचायत सहायकों ने उचित मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित विधायक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत सहायक संघ (गुड़ाबांदा प्रखंड) की एक अहम बैठक विधायक समीर कुमार मोहंती के साथ हुई। प्रखंड अध्यक्ष आशीष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time