Deoghar : आरएल सर्राफ स्कूल में जल संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

देवघर: पानी बचाओ जीवन पाओ जल संरक्षण सहयोग समिति लिमिटेड की ओर से गुरुवार को आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय जल संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में गौरव कुमार प्रथम, अक्षत कुमार द्वितीय एवं किशन कुमार तृतीय स्थान पर रहे. शेष 31 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. समिति की ओर से अध्यक्ष नितेश चरण द्वारी, कार्यकारिणी सदस्य प्रो. अरविंद चटर्जी, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चरण द्वारी, सदस्य प्रह्लाद भगत, सचींद्र नाथ झा ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला. विद्यालय की प्रधानाचार्य जुली प्रसाद, सहायक शिक्षक विजय शंकर, राजीव कपूर, स्कूल के वाटर वॉरियर सुनील प्रसाद एवं अन्य शिक्षकों ने अपने विचार प्रकट किए. मंच संचालन चंदा जजवाड़े ने किया. 17 जनवरी को मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय में जल संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेःJamshedpur: Tata Steel Zoological Park ने मनाया 35वां स्थापना दिवस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time