जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित और गरीबों के मसीहा अधिवक्ता सरित कुमार शाही का निधन शुक्रवार को रांची में सेवा सदन अस्पताल में लंबी बीमारी से हो गया. अधिवक्ता सरित कुमार शाही की उम्र लगभग 60 वर्ष थी. उनकी मृत्यु पर जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी अधिवक्ताओं ने द्वितीय पाली में काम नहीं किया. उनकी अंत्येष्टि रांची में ही कर दी गई. अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार झा, सहित सभी जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने मिलकर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और भगवान से प्रार्थना किया कि उन्हें बैकुंठ में स्थान प्राप्त हो.
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विराट टुसू मेला का आयोजन 21 जनवरी को
There is no ads to display, Please add some



















































