जमशेदपुर : जमशेदपुर के करीम्स ट्रस्ट की स्थापना दिवस पर 18 जनवरी को ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा. ब्लड डोनेशन कैंप करीम सिटी कॉलेज में लगाया जाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी विंग करेगा. एनसीसी ऑफिसर मेजर डॉ. फखरुद्दीन अहमद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारे ट्रस्ट के संस्थापक सैयद तफज्जुल करीम को श्रद्धांजलि स्वरुप ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाता है. इसमें ट्रस्ट से जुड़े लोग बड़ी श्रद्धा के साथ रक्तदान करते हैं। कैंप में एकत्रित रक्त को जिसे रक्त की आवश्यकता होती है उसे दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें शहर के स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग शामिल होगा. कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व्यवस्था को संभालेंगे। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर संध्या 4:00 बजे तक चलेगा। कॉलेज के सेक्रेटरी डॉ. मोहम्मद जकरिया तथा प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे तथा रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को धन्यवाद देंगे।
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विराट टुसू मेला का आयोजन 21 जनवरी को
There is no ads to display, Please add some



















































