New Delhi : राहुल गाँधी ने चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ में शामिल होने का लगाया आरोप,  EC का पलटवार: आरोप बेबुनियाद

नई दिल्ली :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि वह ‘वोट चोरी’ में शामिल है , जिसका फायदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हो रहा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि उनके पास इस संबंध में 100% सबूत हैं और जब इसे सार्वजनिक किया जाएगा तो पूरा देश देखेगा कि किस तरह से EC ने ‘वोट चोरी’ को बढ़ावा दिया।

EC का पलटवार: आरोप बेबुनियाद

राहुल गांधी के इन आरोपों के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने प्रतिक्रिया दी और उनके बयानों को ‘बेबुनियाद’ करार दिया। आयोग ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यों से परे हैं और इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख को ठेस पहुंचती है।

बिहार वोटर लिस्ट पर सवाल

राहुल गांधी ने बिहार में चल रहे “SIR” का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को यहां पर गड़बड़ियों की आशंका थी और जब चुनाव आयोग ने सहयोग नहीं किया तो पार्टी ने खुद जांच शुरू की। छह महीने चली इस जांच के बाद उन्हें ऐसे प्रमाण मिले जो ‘परमाणु बम’ की तरह हैं।

EC में शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई होगी

राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि चुनाव आयोग में जो भी अधिकारी इस ‘वोट चोरी’ में शामिल हैं, वे चाहे रिटायर्ड हों या अभी पद पर हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं, यह देशद्रोह से कम नहीं।

बिहार में यूं ही नहीं आया सियासी तूफान

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले एक बड़ा राजनीतिक भूचाल यूं ही नहीं आया है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने खुलासा किया कि राज्य में 56 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के तहत की जा रही है। चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद पूरे राज्य का चुनावी समीकरण बदल जाएगा। विश्लेषकों का मानना है कि वोटर लिस्ट से इतने बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने के बाद हर विधानसभा सीट पर कम से कम 33 हजार वोटर्स कम हो जाएंगे। यह आंकड़ा किसी भी चुनावी क्षेत्र का समीकरण बदलने के लिए काफी है।

इसे भी पढ़ें : Guilty : रेप केस में दोषी पाया गया पूर्व पीएम देवेगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना, कोर्ट में ही रोने लगा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव बनाए गए लव कुमार निराला, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जमशेदपुर : बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं झारखंड प्रदेश सचिव सुनील शर्मा तथा संगठन प्रभारी मुख्य रूप…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time