Jadugora: पेसा कानून की समझ बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित

जादूगोड़ा:  जमशेदपुर के सहायक प्रोफेसर अम्पा कुमार हेंब्रम और राजदोहा के माझी बाबा युवराज टुडू की पहल पर पोटका प्रखंड के डूंगरीडीह गांव में पेसा कानून को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. यह इलाका पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में आता है, जहां पेसा कानून की भूमिका और उससे जुड़े अधिकारों को लेकर ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया. ग्रामीणों ने इस कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी दिखाई और कई सवाल भी पूछे.

प्रो. अम्पा हेंब्रम ने स्पष्ट किया कि मांझी-परगना जैसी पारंपरिक स्वशासन प्रणाली को दरकिनार कर राज्य में पेसा कानून को लागू करना व्यावहारिक नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व गांवों और सरकार के बीच गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि पेसा कानून सिर्फ कानूनी अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि यह गांव की स्वायत्तता, निर्णय प्रक्रिया और पारंपरिक सोच से जुड़ा हुआ है.

पेसा के तहत ग्रामसभा को विकास योजनाओं, संसाधनों के उपयोग और प्रशासनिक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है. इस संदर्भ में कार्यशाला में आदिवासी समुदाय की भूमिका और पारंपरिक शासन प्रणाली पर भी गंभीर मंथन हुआ.

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की फिर तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time