Deoghar Sharavani Mela 2025: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर DC-SP की संयुक्त ब्रीफिंग, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

देवघर:  सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बीएड कॉलेज परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से अधिकारियों की बैठक की. इस अवसर पर मेले में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और बाहरी पुलिस बल को सामूहिक रूप से ब्रीफ किया गया.

डीसी ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे विनम्रता, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान विशेषकर अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ अपने चरम पर होती है, ऐसे में सुरक्षा और सुचारू जलार्पण व्यवस्था के लिए सजगता अत्यंत आवश्यक है.

उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की कतार में किसी तरह का अवरोध न हो, सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लाइन लगातार आगे बढ़ती रहे. इसके लिए क्यू मैनेजमेंट को सुदृढ़ करना आवश्यक है. साथ ही सभी कर्मियों को यह ध्यान रखना है कि हर श्रद्धालु को सम्मान और सहयोग मिले.

एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि मेला में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी अब स्थानीय माहौल से परिचित हो चुके हैं. ऐसे में भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक मैनेजमेंट की जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी. शहर में ट्रैफिक जाम न हो, इस पर विशेष ध्यान रहे.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक ओपी और यातायात ओपी का नेतृत्व डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे. उनकी यह जिम्मेदारी होगी कि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो.

इस ब्रीफिंग में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता, परिवहन पदाधिकारी, गोपनीय शाखा के प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारी, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

    जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

    Spread the love

    Jamshedpur : सोनारी में खुले मैदान के सार्वजनिक उपयोग से रोक की विधायक सरयू राय से शिकायत, विधायक ने कहा वार्ता कर मामले का कराएंगे समाधान 

    जमशेदपुर : सोनारी के भागवत मुहल्ला स्थित खेल मैदान से स्थानीय लोगों का प्रवेश बंद किए जाने के मामले में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संज्ञान लिया है।सोमवार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time