Jamshedpur: श्री श्याम बाबा के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तीसरे दिन हुआ संगीतमय सुंदरकांड और जलाभिषेक पूजा

जमशेदपुर: श्री श्याम सेवा समिति द्वारा बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्याम बाबा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन शुक्रवार को भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री श्याम की मूर्ति का जलाभिषेक पूजा संपन्न हुई. गुरुवार को दोमुहानी घाट से लाए गए पवित्र जल से पूजा-अर्चना की गई. मुख्य यजमान के रूप में रेखा और मुकेश अग्रवाल शामिल हुए.

 

पांच पुरोहितों की देखरेख में संपन्न अनुष्ठान
समारोह के दौरान सभी अनुष्ठान पंडित संजय शर्मा, कमल शर्मा, मनीष शर्मा और बजरंगलाल शर्मा के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक पूरे किए गए.

 

संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजनों की प्रस्तुति
संध्या 5 बजे से चक्रधरपुर से आमंत्रित भजन गायक अमित शर्मा और शीतल चांडक द्वारा संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. करीब 350 महिलाएं तीन घंटे तक भक्ति भाव से हनुमान जी का गुणगान करती रहीं. इस दौरान भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य भी किया.

 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत
सुंदरकांड पाठ में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी भाग लिया. मंदिर कमिटी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

 

हनुमान जी की भक्ति का महत्व
भक्तों ने हनुमान जी से जुड़ी भक्ति की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हनुमान जी के मंत्र या पाठ अत्यंत शक्तिशाली होते हैं. वे अपने भक्तों को बल और शक्ति प्रदान करते हैं.

 

आगामी कार्यक्रमों की झलक
शनिवार, 18 जनवरी की संध्या 4:11 बजे श्री श्याम प्रभु के शीश का नगर भ्रमण एवं भव्य निशान पद यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बिष्टुपुर मेन रोड का भ्रमण करेगी और पुनः मंदिर लौटेगी. रविवार, 19 जनवरी को सुबह 11:25 बजे श्री श्याम प्रभु का प्रथम श्रृंगार एवं आरती होगी. संध्या 7:31 बजे से भव्य कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: श्री श्याम बाबा के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन निकली कलश यात्रा, 51 जोड़े हुए शामिल

Spread the love

Related Posts

जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में संस्कार और सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

विलुप्त होते संस्कारों को पुनर्जीवित करने के लिए महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए- रेखा राठी जमशेदपुर : झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक ‘विचार मंथन’ में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time