जादूगोड़ा : मुर्गाघुटू पंचायत के सचिव राम राय हांसदा ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक वित्त पदाधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पूरे मुसाबनी प्रखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।
जेपीएससी में चयन के बाद रविवार को राखा कॉपर पंचायत भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो ने की, जिन्होंने कहा कि यह सफलता केवल राम राय की नहीं, बल्कि पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र की प्रेरणादायक उपलब्धि है।
मनोरंजन महतो ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद राम राय हांसदा को राज्य सरकार में सहायक वित्त पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह गांव के युवाओं के लिए मिसाल है कि मेहनत और लगन से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुब्रत सेन, उपमुखिया नगीना सिंह, वन समिति अध्यक्ष हरमोहन महतो और पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे। सभी ने राम राय हांसदा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंचायत सचिव पद पर रहते हुए राम राय हांसदा ने ईमानदारी से सेवा दी, और अब राज्यस्तरीय पद पर चयन उनके संघर्ष व समर्पण का प्रतिफल है। युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दान पेटी का ताला तोड़ गुरुद्वारा से चुराए 45 हजार, CCTV में कैद हुई वारदात
There is no ads to display, Please add some



















































