Har har mahadeo : भजन संध्या के लिए दुल्हन की तरह सजा कालीमाटी रोड, मनोज तिवारी करेंगे भजनों की वर्षा 

जमशेदपुर :  श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त (सोमवार) की शाम 6 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली 25वीं भव्य भजन संध्या की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। हर हर महादेव सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। यह निरीक्षण संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, स्वागत, साउंड और प्रकाश व्यवस्था सहित समस्त बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। इस रजत जयंती समारोह में भजन सम्राट मनोज तिवारी की उपस्थिति और उनकी संगीतमय प्रस्तुति इस भक्ति संध्या को विशेष बनाएगी। उनके भजनों की गूंज से सारा शहर भक्ति में लीन होगा।

इन तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
तैयारियों को लेकर बैठक करते संघ के कार्यकर्ता

हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर वाटरप्रूफ विशाल पंडाल, भोग प्रसाद, चाय-पानी, तथा शरबत की उत्तम व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे कालीमाटी रोड में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है, जिससे श्रद्धालु वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकें। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु सैकड़ों स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं के स्वागत और व्यवस्था में सक्रिय योगदान देंगे। संघ ने समस्त श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनें और रजत जयंती भजन संध्या को ऐतिहासिक बनाएँ।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक प्रणाली पर संयुक्त मोर्चा अड़ा, कोर्ट के फैसले तक पुरानी व्यवस्था जारी रखने की मांग

गुवा : सेल प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लेकर किरीबुरू जनरल ऑफिस में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग…

Spread the love

Jamshedpur : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन,  मानव श्रृंखला बना नशा के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

जमशेदपुर  : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली के साथ समापन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time