Shibu Soren Passes Away : गुरुजी शिबू सोरेन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी न्याय और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। इतिहास उनका सदैव ऋणी रहेगा।

वहीं, कांग्रेस के नेता विपक्ष राहुल गांधी भी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन को आदिवासी अधिकारों के प्रणेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

गौरतलब है कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनका योगदान आदिवासी समाज और झारखंड के राजनीतिक इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Passes Away: दिशोम गुरु को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM Modi, दुखी हेमंत को बंधाया ढांढस – तस्वीरें

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Jamshedpur : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को जोहार यात्रा में सैकड़ों महिलाएं लेंगी हिस्सा, तैयारियों में जुटे समर्थक

जमशेदपुर :  झारखण्ड राज्य के जनक पद्म भूषण दिशोम गुरु स्व० शिबु सोरेन के पूण्य तिथि पर आयोजित 4 अगस्त को जोहार यात्रा में सैकड़ों महिला भाग लेगी । यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time