पोटका: पोटका और राजनगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित छोटा नागपुर कॉलेज के गेट के पास एक बाइक चोरी हो गई। चायलामा (राजनगर, सरायकेला-खरसावां) निवासी प्रियोतोष मंडल अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (नंबर JH05CP4373) को कॉलेज गेट के पास खड़ा कर किसी काम से अंदर गए थे।
जब वे काम निपटाकर बाहर लौटे, तो देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं थी। अज्ञात चोरों ने बाइक का हैंडल तोड़कर उसे गायब कर दिया। बाइक की डिक्की में ऑनर बुक और प्रदूषण प्रमाणपत्र भी मौजूद था, जो साथ ही चोरी हो गया।

थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग
घटना की लिखित शिकायत राजनगर थाना में दर्ज कराई गई है। प्रियोतोष मंडल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करने और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
घटना के बाद कॉलेज गेट और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका सुनसान रहता है और कॉलेज परिसर के बाहर कोई निगरानी या CCTV कैमरा नहीं है, जिससे चोरों को आसानी होती है।
इसे भी पढ़ें : Chandil: शाका नदी में चल रहा अवैध खनन – राजस्थान तक पहुँच रहा पत्थर, पर्यावरण और खजाने पर हमला
There is no ads to display, Please add some



















































