चाईबासा : बुधवार को झारखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें आनंद कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष एवं उपेंद्र प्रसाद को जिला प्रधान सचिव बनें। दोनों नव नियुक्त पदधारियों को राज्य के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा ने नियुक्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर पद की शपथ दिलायी। नव निर्वाचित संघ के नेताओं ने यह भरोसा दिलाया कि जिले में शिक्षकों की समस्याओं को दूर कराने में अपनी ऊर्जा को लगाएंगे। जिसमें ग्रेड -4 एवं ग्रेड -7 की प्रोन्नति शामिल है। बुधवार को हुई बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें मनोहरपुर से अनिल महतो, रासबिहारी महतो, फूलचंद कुजूर, आनंदपुर से मदन कुमार महतो, बंदगाव से पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र कुमार दास, मदन सिंह मुंडा, श्रीकांत, आशुतोष बेहरा, जगन्नाथपुर से शमशेर आलम, प्रमंडलीय सचिव विश्वनाथ प्रधान, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष मंगलेश पाठक, गजेंद्र पान, शकील अहमद, पूर्व कोषाध्यक्ष नूर डाडेल सहित काफ़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : विशेष : कम होती पीएम मोदी की लोकप्रियता! : डॉ अतुल मलिकराम
There is no ads to display, Please add some



















































