जमशेदपुर: करीम्स ट्रस्ट जमशेदपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर आज करीम सिटी कॉलेज साकची परिसर में कॉलेज के एनसीसी विंग के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया. समाचार लिखे जाने तक 50 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित हो चुका था.

रक्तदान में शिक्षक और विद्यार्थियों का योगदान
इस शिविर में भाग लेने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों में डॉ. सादिक इकबाल, डॉ. उधम सिंह, डॉ. मोहम्मद शाहनवाज, मेजर (डॉ.) फखरुद्दीन अहमद, डॉ. सैयद जाहिद परवेज, शम्स तबरेज, मोहम्मद वसीम और डॉ. आफताब आलम खान के नाम प्रमुख हैं. आयोजन को सफल बनाने में श्री स्वप्न राणा, श्री समीर संयंत्रो, तरुण कांति घोष, मन्नत कुमार सेन, प्रमोद राय और मृणाल रक्षित का योगदान सराहनीय रहा.
संस्थापक को समर्पित श्रद्धांजलि का भाव
एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ.) फखरुद्दीन अहमद ने बताया कि यह शिविर ट्रस्ट के संस्थापक श्री सैयद तफज्जुल करीम को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया जाता है. ट्रस्ट के सदस्य हर वर्ष इस आयोजन में श्रद्धा और समर्पण के साथ हिस्सा लेते हैं. शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
समाजसेवा में शिक्षा संस्थान की भूमिका
कॉलेज के सचिव डॉ. मोहम्मद जकरिया और प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने इस आयोजन को मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया.
इसे भी पढ़ें: Karim City College: स्वामी विवेकानंद के विचारों से सजी राष्ट्रीय युवा दिवस की शाम, रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































