Jamshedpur: पुण्यतिथि पर याद किए गए खुदीराम बोस, मानगो फ्लाईओवर का नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग

जमशेदपुर:  अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में मानगो के सुभाष कॉलोनी स्थित बंग समाज कार्यालय और मानगो गोल चक्कर पर स्थापित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

विकास सिंह ने कहा, “खेलने-कूदने की उम्र में देश के वीर सपूत खुदीराम बोस ने मात्र 18 वर्ष की आयु में अंग्रेजी हुकूमत के फांसी के फंदे को चूम लिया। उनका यह बलिदान ही गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का प्रेरणास्रोत बना।”

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मानगो में बन रहे फ्लाईओवर का नाम ‘अमर शहीद खुदीराम बोस ऊपरी पुल’ रखा जाए। सिंह ने बताया कि झारखंड बनने के बाद राज्य सरकार द्वारा मानगो गोल चक्कर पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी और वर्तमान में फ्लाईओवर का निर्माण प्रतिमा के ठीक ऊपर से हो रहा है, इसलिए यह नाम उचित होगा।

कार्यक्रम में छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, दुर्गा दत्त, विनोद डे, कौस्तव राय, जौहर डे, एस.एन. पॉल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर का नाम अमर शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time