Jamshedpur: जमशेदपुर में तिरंगा से सजेगा हर घर, रघुवर दास ने बांटे झंडे

जमशेदपुर:  हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने सोमवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्षों को सम्मानपूर्वक तिरंगा सौंपा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा और सभी ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रघुवर दास ने कहा कि तिरंगा भारत के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने 13 से 15 अगस्त तक घर, दुकान और फ्लैट पर तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा, “जब पूरा जमशेदपुर और झारखंड तिरंगामय होगा, तो देशभक्ति का अद्भुत ज्वार देखने को मिलेगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि घर-घर तिरंगा लगाने से खादी ग्रामोद्योग और देश के बुनकर भाइयों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जीवन लाल, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, विकास शर्मा, सूरज सिंह, युवराज सिंह, रंजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मिलीं पूर्णिमा साहू, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time