Jadugora: UCIL के HOD S.K. बर्मन का तबादला लागू, कार्यमुक्त होकर जाएंगे तुम्मापल्ली

जादूगोड़ा:  यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के जादूगोड़ा पर्चेज विभाग के एचओडी एस.के. बर्मन को सोमवार को औपचारिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया। उन्हें दो माह पहले ही आंध्र प्रदेश के तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन वे अब तक अपनी कुर्सी पर जमे हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, तबादले के आदेश के बावजूद पद न छोड़ने से कंपनी के अंदरूनी माहौल में तनाव बढ़ गया था और प्रबंधन पर दबाव बन रहा था। यहां तक कि डायरेक्टर (टेक्निकल) की साख पर भी सवाल उठने लगे थे।

कंपनी के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार ने कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि इससे यूसीआईएल में चल रही खींचतान और राजनीतिक चालबाज़ी पर काफी हद तक विराम लगेगा।

इस घटनाक्रम ने यूसीआईएल के अधिकारियों को साफ संदेश दे दिया है कि सार्वजनिक उपक्रम में राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है, न कि कुर्सी से मोह या गुटीय राजनीति। कानून से ऊपर कोई नहीं है, और अंत में व्यवस्था और नियमों की ही जीत होती है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 8 साल बाद जेल से छूटे पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह, लेकिन नहीं जा सकेंगे धनबाद – जानिए क्या है वजह ?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time