Delhi Assembly: स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार आम जनता के लिए खुलेगी दिल्ली विधानसभा

नई दिल्ली :  दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा की है। 14 और 15 अगस्त को पहली बार आम जनता को विधानसभा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस पहल के तहत लोग पुराने सचिवालय परिसर में स्थित ऐतिहासिक विधानसभा भवन का दौरा कर सकेंगे और इसके महत्व, स्थापत्य और इतिहास को करीब से जान पाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, इस निर्णय का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शासन व्यवस्था से और अधिक जोड़ना है। विधानसभा भवन, जो लंबे समय से राजनीतिक व ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है, इन दो दिनों में आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा, ताकि वे न केवल इसकी भव्यता देख सकें, बल्कि इसके लोकतांत्रिक महत्व को भी समझ सकें।

 

 

इसे भी पढ़ें : JAC Board Supplementary Examination 2025: मैट्रिक व इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 अगस्त से, लगभग 25 हजार छात्र होंगे शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : पोटका के विकास कुमार भकत व अफ्रीका के लेखकों ने मिलकर लिखी ‘इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर’ ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध है पुस्तक

    विकास कुमार भकत पुस्तक के हैं मुख्य लेखक व संपादक, विद्यार्थियों, शिक्षक और अंग्रेजी सीखने के इच्छुक लोगों के लिए उपयोगी है पुस्तक पोटका : अंग्रेजी भाषा और व्याकरण की…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time