Jamshedpur  : विधायक सरयू राय के मानहानि केस में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह बरी

सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद सरयू राय ने दर्ज कराया था मुकदमा

जमशेदपुर :  सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह को शनिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने विधायक सरयू राय की ओर से दर्ज कराए गए मानहानि के आरोप से दोनों को बरी कर दिया. सरयू राय ने दोनों भाजपा नेताओं के विरुद्ध आरोप लगाया गया था कि इन लोगों ने फेसबुक में उनकी छवि खराब करने के लिए अनाप-शनाप टिपण्णी की. साथ ही विधायक के भतीजे के खिलाफ अकूत संपति अर्जित करने का आरोप लगाया. भाजपा नेताओं के आरोप से विधायक को ठेस पहुंची. जिसके बाद सरयू राय ने दोनों को मानहानि का नोटिस भेजा. तय समय पर नोटिस का जवाब नहीं देने पर सरयू राय ने चाईबासा के एमपी-एमएलए न्यायालय में परिवाद (403 / 2022 ) दाखिल किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरयू राय ने कुंभनगरी के लिए रवाना की बस

चाईबासा कोर्ट में चल रहा था मुकदमा

विधायक के परिवाद पर कोर्ट ने 19 जुलाई 2023 को धारा 500  (भारतीय दण्ड संहिता) के तहत संज्ञान लिया. 29 सितंबर 2023 को दोनों पर गठित आरोप का सारांश सुनाया. इस मामले में विधायक सरयू राय की ओर से चार गवाह प्रस्तूत किए. मानहानि का आरोप साबित नहीं होने पर कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए भूपेंद्र सिंह ओर राकेश सिंह को बरी कर दिया. इस मामले में विधायक सरयू राय की ओर से अधिवक्ता सौरभ तथा भूपेंद्र सिंह तथा राकेश सिंह की ओर से केशव प्रसाद ने न्यायालय में बहस किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time