Jamshedpur: जिले में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, स्कूल – कॉलेज के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, दोनों एसडीएम, एसडीपीओ घाटशिला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और सेवन रोकने की रणनीति पर चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिए कि—

स्कूल-कॉलेज परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए।
तस्करों और विक्रेताओं की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित छापेमारी व गश्त तेज की जाए।
पुलिस, उत्पाद और अन्य विभागों के बीच सूचना तंत्र व समन्वय मजबूत हो।
जन-जागरूकता अभियानों से अभिभावकों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव और कानूनी प्रावधान बताए जाएं।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति को केवल कानून व्यवस्था का मुद्दा न मानकर सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जाए, ताकि अगली पीढ़ी सुरक्षित रह सके।

जन अपील
उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला के नागरिक नशा मुक्ति अभियान को केवल कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से न देखें, बल्कि इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं, जिससे भविष्य की पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से मुक्त रखा जा सके। साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निकाय, ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश — “दुर्गम इलाकों तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवाएं, मातृ-शिशु मृत्यु दर हो शून्य”

 

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *