Jamshedpur: बर्मामाइन्स में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा संपन्न

जमशेदपुर:  बर्मामाइन्स मंडल में आज ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के माहौल में हुआ। यात्रा की शुरुआत लक्ष्मीनगर हनुमान मंदिर से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा” के नारों के साथ पदयात्रा करते हुए जेम्को चौक स्थित शहीद भगत स्मारक स्थल तक मार्च किया। यहां माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

यात्रा के बाद भाजपा बर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने घोषणा की कि कल सुबह से कार्यकर्ता बर्मामाइन्स के विभिन्न इलाकों में जाकर घर-घर निशुल्क तिरंगा बांटेंगे, ताकि हर घर पर तिरंगा फहराया जा सके।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, मंडल संयोजक शशि सिंह, सह संयोजक रितेश झा, जोगेन्दर सिंह सोनू, राकेश चौधरी, शशि रंजन दयाल, लक्ष्मी कान्त तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, छोटू पान्डे, सुख सागर गुप्ता, राजू सिंह, महिला मोर्चा की लक्ष्मी यादव, निरमा देवी, चंपा देवी, प्रमोद कुमार, विनोद चंद्रा, शंशाक मिश्रा और निर्मल मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: 106 वाहिनी RAF की तिरंगा पदयात्रा, गांव में गूंजा देशभक्ति का संदेश

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *