Jharkhand: टाटा मोटर्स यूनियन और प्रबंधन के पदाधिकारियों ने CM से की मुलाकात, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक स्व. शिबू सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुलाकात में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार, टाउन एडमिनिस्ट्रेशन हेड रजत सिंह और वरीय पदाधिकारी कनिष्ठ कुमार शामिल थे। सभी ने गुरुजी के निधन को राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा, “गुरुजी गरीब-गुरबों के सर्वमान्य नेता थे। उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि पक्ष-विपक्ष ही नहीं, बड़े-बड़े कारपोरेट घराने भी उन्हें सम्मानपूर्वक गुरुजी कहते थे।”

एचआर हेड प्रणव कुमार ने कहा, “स्व. शिबू सोरेन जी के निधन से न सिर्फ उनका परिवार और राजनीतिक लोग दुखी हैं, बल्कि कॉर्पोरेट जगत भी शोकाकुल है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”
टाउन एडमिनिस्ट्रेशन हेड रजत सिंह और वरीय पदाधिकारी कनिष्ठ कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नेमरा पहुंचे आनंद बिहारी दुबे – CM सोरेन से की मुलाकात, गुरुजी के निधन पर जताई संवेदना

Spread the love

Related Posts

Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।…

Spread the love

Accident : दोबो पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, चालक लापता, ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ड़ोबो गांव स्थित पुल के समीप एक तेज रफ्तार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *