Deoghar: देवघर में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान तेज, माह के अंत तक बूथ कमेटियां होंगी तैयार

देवघर:  कांग्रेस ने पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी प्रखंड व नगर अध्यक्ष, पर्यवेक्षक, अग्रणी मोर्चा, संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।

बैठक में संगठन सृजन-2025 के तहत ग्राम पंचायत कांग्रेस और वार्ड कांग्रेस कमेटी गठन तथा बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति की प्रखंडवार समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त टीमों के माध्यम से यह कार्य तेजी से चल रहा है और माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। सभी नियुक्त सदस्यों के घर पार्टी का झंडा लगाने और नियुक्ति पत्र सौंपने की भी योजना है।

प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा रोकने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मतदान केंद्र से लेकर प्रखंड स्तर तक की कमेटियों को दुरुस्त किया जा रहा है। गुरुवार को स्थानीय टावर चौक पर “वोट चोरी, गद्दी छोड़” कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने बूथ स्तर पर मजबूत कमेटी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अवैध और मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा सही वोटरों के नाम विलोपन रोकने में BLA की भूमिका अहम होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एनएसयूआई की प्रखंड और महाविद्यालय स्तरीय कमेटियों का गठन अगस्त माह में पूरा किया जाएगा। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का चयन ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से होगा, जिसके लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की गई।

बैठक में दिनेश कुमार मंडल, नागेश्वर सिंह, सुधीर देव, डॉ. सिराज अंसारी, प्रदीप नटराज, संजीव चौधरी, हेमंत चौधरी, राजीव रंजन, जयशंकर शरण, शमशेर अंसारी, परवेज आलम, रामाकांत कुमार, राकेश जायसवाल, अमित कुमार पांडेय, रवि वर्मा, बैलालुद्दीन अंसारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: टाटा मोटर्स यूनियन और प्रबंधन के पदाधिकारियों ने CM से की मुलाकात, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

Spread the love

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time