Deoghar: तिरंगे में रंगा देवघर नगर निगम, महिला समूहों की हस्तनिर्मित वस्तुओं ने जीता मन

देवघर:  हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को देवघर नगर निगम परिसर में खास कार्यक्रम हुआ। यहां 12 स्वयं सहायता समूहों ने अपने हाथों से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप नगर आयुक्त सागरी बराल और सहायक नगर आयुक्त ने सभी स्टॉल देखे और वस्तुओं की गुणवत्ता, रचनात्मकता व उपयोगिता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

विजेता और पुरस्कार

प्रथम: तमन्ना स्वयं सहायता समूह (वार्ड 5)
द्वितीय: रामेश्वरम स्वयं सहायता समूह (वार्ड 25)
तृतीय: ममता स्वयं सहायता समूह (वार्ड 36)
सांत्वना: अमृत स्वयं सहायता समूह (वार्ड 9)

पुरस्कार वितरण के बाद नगर निगम के अधिकारी-कर्मी और महिला समूहों की सदस्याएं तिरंगा यात्रा पर निकलीं। यह रैली शहर के कई इलाकों से गुजरकर निगम परिसर में खत्म हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देते हैं, साथ ही स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान तेज, माह के अंत तक बूथ कमेटियां होंगी तैयार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित

सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने प्रदान किया अवार्ड जमशेदपुर : सैल्यूट अचीवर्स ऑनरेवल फाउंडेशन ने आर्थिक व ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्सव कुमार को मानद…

Spread the love

Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *